हिन्दू नववर्ष विक्रमी संवत् 2083 चैत्र शुक्ल नवमी (रामनवमी) के उपलक्ष में बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा विधि भवन में हवन, कन्या पूजन तत्पश्चात् भण्डारे का आयोजन किया गया है
एवं कई अधिवक्तागण अपने परिवार के साथ घर पर कन्या पूजन में व्यस्त होने के करण न्यायालयों में उपस्थित होने में असमर्थ है।
अतः बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा न्यायालयों को पत्र भेज दिया गया है, कि अगर कोई अधिवक्ता न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हो पाता है तो ऐसी स्थिति में कोई भी प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए।