श्रीराम जन्मोत्सव पर प्रेमनगर में भव्य शोभायात्रा, राम-जानकी झांकियां बनी आकर्षण

सिद्ध पीठ श्री सनातन धर्म मंदिर विंग नंबर 5 प्रेम नगर द्वारा श्री राम जन्मोत्सव के पावन पर्व शोभायात्रा का आयोजन किया गया यह यात्रा भगवान श्री राम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति का संदेश देती है शोभा यात्रा में भगवान श्री राम मां जानकी लक्ष्मण और हनुमान जी शिव पार्वती व अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

शोभायात्रा में स्थानीय भजन गायको महिला मंडलियों ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुक्त कर दिया शोभायात्रा में अखाड़ा तलवारबाजी आदि शामिल थे मंदिर के प्रधान श्री सुभाष माकिन ने आज इस पावन पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी मंदिर का शुभारंभ भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर हुआ मंदिर के पुजारी श्री कृष्णा प्रसाद जी माधव उपाध्याय राजू उपाध्याय गणेश उपाध्याय जी ने भगवान श्री राम की आरती उतारी और शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

आज सुबह आता की शुभ अवसर पर चीन सनातन धर्म मंदिर प्रेम नगर के मंत्री अवतार किशन कॉल हरीश कोहली, जतिन तलवार ,सुजल मन्नू भाटिया, मनोज बहल, श्री महावीर सेवा समिति प्रेम नगर के अध्यक्ष रविंद्र माकिन, जगदीश गिरोटी, दिव्य कोहली, राजेश भाटिया,महिला मंडल के अध्यक्ष शिवानी भाटिया, पूनम माटा,पूनम सैनी,गीता साहनी अनीता मैनी ,मधु भाटिया आदि थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *