मुख्य चुनाव आयुक्त बर्खास्त हो- जोशी

प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी ने इंडियन एक्सप्रेस के खोजी पत्रकार ऋतिका चोपडा की रिपोर्ट में चुनाव आयुक्त की भूमिका का खुलासा किया है जो लोकतंत्र के लिए घातक है ।उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति लगातार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है लोकतंत्र में चुनाव आयोग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है और चुनाव आयोग एक स्वायतशासी संस्था है जो निष्पक्ष होकर कार्य करती है ।लेकिन हाल के वर्षो में पदों में बैठे लोगो की कार्यप्रणाली निष्पक्षता सवालों के घेरे में है ।

इंडियन एक्सप्रेस की पत्रकार ऋतिका चौपडा ने दावा किया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की आपत्तियां SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण), नए वोटर जोड़ने, नाम काटने, फॉर्म-6 में बदलाव और वोटर लिस्ट सॉफ्टवेयर *ECINet के केंद्रीकरण से जुड़ी थीं दूसरा आरोप: जनवरी 2026 में लॉन्च ECINet के बाद जमीनी अधिकारियों (ERO) की कानूनी शक्ति खत्म कर नियंत्रण दिल्ली के IT डिवीजन के पास चला गया.

तीसरा आरोप गोवा में 97 वोटर दस्तावेज देकर पात्र साबित हुए, ERO सहमत भी हुए, लेकिन उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल नही किये गये जिससे चुनाव आयोग की भूमिका पर प्रश्न चिन्ह लग रहे है । उन्होंने कहा कि इंडियन एक्सप्रेस की पत्रकार ऋतिका चोपडा ने जो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाये है और जो खुलासे किये ऐसे में मुुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त किया जाये जिससे लोकतंत्र की मजबूती बनी रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कल प्रातः इन सब मुद्दों पर सचिवालय में चुनाव आयोग का घेराव करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *