देहरादून के श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महंत रविंद्र पुरी जी के सानिध्य में रामनवमी पर माँ भगवती पूजन सम्पन्न

26 मार्च 2026 परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में आज मां भगवती की पूजा अर्चना केसाथ ही श्री रामनवमी का पावन पर्व मनाया गया

मध्य रात्रि में हुआ हवन

दिगंबर दिनेश पुरी जी ने अवगत करवाया कि आज 26 तारीख की मध्य रात्रि में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के मंत्रो चार के साथ हवन करवाया गया जो 27 मार्च की प्रातः भोर में विश्राम हुआ

श्री राम नवमी का पवन पर्व

श्री राम नवमी के पावन पर्व पर मंदिर में अयोध्या वह मेहंदीपुर बालाजी से विराजमान पवित्र ज्योत के सम्मुख विगत 25 मार्च से प्रारंभ हुई श्री अखंड रामायण पाठ ने आज आरती भजन कीर्तन के पश्चात विश्राम लिया जैसे ही दोपहर के 12:00 बजे वैसे ही श्री राम धुन के साथ और जय श्री राम के जोरदार जय घोष से श्री राम जी के जन्म की पूजा अर्चना की गई

चोला अर्पण

आज पूरण गुप्ता अमित गुप्ता के साथ ही उनके परिवार में मंदिर में विराजमान श्री राम परिवार की पूजा अर्चना के पश्चात उनको सुंदर वस्त्र अर्पण किया तथा उनकी पूजा अर्चना की गई

भंडारा

दोपहर में भंडारा प्रारंभ हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

श्री बालाजी शोभायात्रा को लेकर बैठक

श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर आगामी 2 अप्रैल 2026 को निकालने वाली श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा के साथ ही 19 जून 2026को होने वाले 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह को लेकर आज मंदिर प्रांगण में एक धर्म सभा की गई जिसमें सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं उपस्थिति रही
501 महिलाओं की होगी कलश यात्रा

सेवादल द्वारा अवगत करवाया गया कि या शोभा यात्रा में मात्र कुछ ही दिन शेष रह गए हैं इसमें हमेशा की बात भी लगभग 501 मातृशक्ति एक जैसे परिधान में अपने शीश पर कलश धारण कर यात्रा में चलेंगे सेवादल द्वारा साड़ी देने पर सजा हुआ कलश धर्मार्थ भेंट किया जा रहा है

ड्रोन से होगी फूलों की वर्षा

सेवादल द्वारा अवगत करवाया गया की यात्रा में जनपद रुड़की से ड्रोन आ रहे हैं जो पूरी यात्रा पर पुष्प वर्षा करेंगे

इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी आचार्य भारत भूषण भट्ट आशीष उनियाल नवीन गुप्ता नवीन सिंघल इंद्रेश सनूजा नवीन गुप्ता विक्की गोयल विवेक श्रीवास्तव रोहित अग्रवाल राजेंद्र आनंद एडवोकेट राजकुमार गुप्ता शैलेंद्र सिंघल कान्हा मित्तल दीपक मित्तल प्रीति गुप्ता कान्ता अग्रवाल आदि भक्त जन उपस्थित रहे
संजय कुमार गर्ग
सेवादल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *