नवरात्रों में 9 दिन भजनों का गुणगान करने वाली महिला कीर्तन मंडलियों को ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मानित

नवरात्रों के शुभ अवसर पर महिला कीर्तन मंडली द्वारा 9 दिन भजनों का गुणगान किया गया महासभा द्वारा कीर्तन मंडली को सम्मानित किया गया मनमोहन शर्मा अधिवक्ता प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि आज नवरात्रि के पावन पर्व पर जिन महिला कीर्तन मंडलीयो ने नवरात्रि पावन पर विभिन्न भजन
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
रण में कूद पड़ी महारानी
तू तो दाती है
सज धज कर बैठी माँ
मेरे बांके बिहारी लाल
नी मै नचणा श्यान दे नाल राधे राधे जपो
गुणगान किया है अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड ने सभी का सम्मान किया आज प्रातः मां दुर्गा मंदिर संजय कॉलोनी में कीर्तन मंडली द्वारा भजन गाए और और सभी ने श्री राम दरबार में दीप जलाकर रामनवमी को भी हरसोलश के साथ मनाया महिला कीर्तन मंडली को माता की चुन्नी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर मनमोहन शर्मा ने कहा की आप सभी को नवमी अष्टमी और रामनवमी के अवसर पर बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं आज बड़ी खुशी की बात है कि हमारी कीर्तन मंडलियों ने मां के दरबार में 9 दिन लगातार भजनों के माध्यम से गुणगान किया कीर्तन मंडली ने ब्राह्मण महासभा की उपाध्यक्ष ललिता शर्मा और कोषाध्यक्ष नीलम शर्मा को शॉल पहनकर सम्मानित किया इसके उपरांत महासभा के संरक्षक लालचंद शर्मा जी और महानगर अध्यक्ष पीयूष गोड को माता की चुन्नी भेंट की गई इसके उपरांत कीर्तन मंडली की मुखिया हेमा मखोल पूजा को माता की चुन्नी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने कहा कि महिलाएं घर का कार्य तो करती हैं लेकिन नवरात्रों में उन्होंने भजनों का गुणगान किया महासभा ने निर्णय लिया था कि कीर्तन मंडली को सम्मानित किया जाए आज इस कार्य को प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा जी के नेतृत्व में किया गया आगामी समय में भी महासभा द्वारा सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर पंडित वाईमनमोहन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष लालचंद शर्मा संरक्षक ललिता शर्मा अलका शर्मा,उपाध्यक्ष नीलम शर्मा कोषाध्यक्ष पीयूष गोड महानगर अध्यक्ष क्या नाम है देव श्री महानगर युवा महिला संयोजकता ,जगदीश धीमान पूर्व पार्षद हेमा मेडल पूजा राठौड़ शिवानी मखौल, शिवानी धीमान, निशु धीमान, प्रमुख रूप से उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *