‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बच्चों को पौधे बांटकर किया जागरूक

भाजपा नेत्री महिला मोर्चा की जिला मंत्री रेखा नेगी जी द्वारा आज अपने प्रतिष्ठान आर के के डांस स्टूडियो, गोरखपुर बनियावाला में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बच्चों को पौधों का वितरण किया गया तथा पर्यावरण में पेड़-पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
रेखा नेगी जी ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा बच्चों को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।
सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *