बन्नू बिरादरी देहरादून की महिला विंग ने आयोजित किया भव्य ‘सखी मिलन’ कार्यक्रम

बन्नू बिरादरी देहरादून की महिला विंग द्वारा रविवार को रॉयल इन पैलेस में भव्य ‘सखी मिलन’ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिरादरी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मनोरंजक प्रश्नोत्तरी, तंबोला एवं लकी ड्रॉ सहित विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बन्नू बिरादरी देहरादून की मुख्य संरक्षक एवं कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बन्नू बिरादरी की फर्स्ट लेडी श्रीमती कांता भाटिया ने की।

कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती पूर्णिमा कपूर एवं श्रीमती दीपा भाटिया ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बिरादरी की लगभग 80 वर्ष की वरिष्ठ महिलाओं से लेकर नवविवाहित एवं युवा महिलाओं तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महिलाओं के लिए रोचक एवं पहेलीदार प्रश्न रखे गए, जिनके सही उत्तर देने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। तंबोला कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। साथ ही बन्नूवाली भाषा में संवाद एवं मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।

कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ आयोजित किया गया, जिसमें विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। समय की पाबंदी का सम्मान करते हुए सबसे पहले कार्यक्रम में पहुंचने वाली महिलाओं को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बन्नू बिरादरी देहरादून के अध्यक्ष श्री दीपक भाटिया ने महिला विंग द्वारा सखी मिलन कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी महिलाओं, संयोजकों एवं आयोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बिरादरी की महिलाओं को आपस में जोड़ने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत और बन्नूवाली भाषा को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सखी मिलन कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी, आपसी मेल-जोल और पारिवारिक सौहार्द का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *