पिछली 15 जून 2026 से अपनी नियुक्तियों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे राज्य आंदोलनकारीयों का मामला अगली कैबिनेट में रखे जाने को लेकर शासन से मिले आश्वासन के उपरांत आज धरने के 99 वें दिन राज्य आंदोलनकारीयों ने जिलाधिकारी देहरादून को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी को सौंपा
मंच संयोजक अम्बुज शर्मा ने बताया कि जैसा कि विदित है वर्ष 2013 से लंबित अपनी नियुक्तियों की मांग को लेकर 15 जून 2026 से शहीद स्मारक देहरादून में आंदोलनरत आंदोलनकारियों की सीएम साहब के आदेश के उपरांत मुख्य सचिव आनंद वर्धन एवं गृह सचिव शैलेश बगौली जी से हुई वार्ता के परिणामस्वरूप अगली कैबिनेट बैठक में हमारा मामला कैबिनेट उप समिति बनाने को लेकर 14 सितम्बर 2026 को, गृह सचिव शैलेश बगौली ने सभी आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया था कि अगली होने वाली कैबिनेट बैठक में आपका मामला सुलझा लिया जाएगा।
कल हमारे धरना प्रदर्शन को 100(सौ) दिन पूरे हो जाएंगे और सभी आंदोलनकारी शारीरिक,आर्थिक एवं मानसिक रूप से कमजोर हो चुके है, विवश होकर अगर आने वाले 3 दिन के भीतर हमारी मांगों को नहीं माना जाता तो सभी आंदोलनकारी सामूहिक रूप से आत्मघाती कदम उठाने को विवश होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
आज धरने को समर्थन देने वालों में,राम किशन, पंकज सिंह रावत, सुनीता ठाकुर, मनोरथ ध्यानी, गीता नेगी, एकादशी देवी,प्यार सिंह थलवाल,देवेश्वर काला, पुष्पा बहुगुणा, सुरेश कुमार ,प्रमिला रावत,प्रभात डंडरियाल,रेखा शर्मा,विकास रावत,चमन सिंह पंवार, मधु थपलियाल,रामपाल,बालेश बवानिया,विनोद कटारिया