बिगड़ती कानून व्यवस्था लगातार हो रही हत्याओं के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया ,पुलिस के उच्चाधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

10:30 तिब्बती बाजार में सरेआम हत्या तथा कल दून इन्टरनेशनल में सरेआम छात्रा के अपहरण के खिलाफ व लगातार हो रही वारदातों के खिलाफ आज एक संयुक्त प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी को मिलने पहुंचे जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उपजिलाधिकारी सदर श्री हरगिरी को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुऐ अपराधियों को दण्डित करने लापरवाहिया के दोषी पुलिस उच्चाधिकारियों को दण्डित करने तथा ‌हटाने की मांग की ।
प्रतिनिधि मण्डल
सेवामें ,
जिलाधिकारी महोदय
देहरादून
बिषय :- बिगड़ती कानून व्यवस्था के सन्दर्भ में ।w
महोदय ,
हम इस प्रतिनिधिमण्डल के माध्यम से जनपद मे निरन्तर हो रही हत्यायें तथा महिलाओं पर बढ़ रही हिंसा पर गहरी चिंता एव रोष व्यक्त करते हैं ।ऋषिकेश, मच्छी बाजार तथा आज तिब्बती बाजार में सरेआम हत्या तथा कल दून इन्टरनेशनल स्कूल डालनवाला में छात्रा के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा सरेआम अपहरण का प्रयास आदि प्रमुख उदाहरण है ।
हम आपसे मांग करते हैं कि कानून व्यवस्था ठीक करने के लिऐ समुचित कदम उठाये जायें ,अपराधियों पर सख्ती से रोक लगाकर ,दोषियों के खिलाफ कडी ‌से कड़ी कार्यवाही की जाये जिम्मेदार सभी उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कडी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ।
आशा है कि जनहित में उपरोक्त बिंदुओं कार्यवाही करेंगे ।
प्रतिनिधिमंडल में अनन्त आकाश सचिव सीपीआईएम ,नवनीत गुंसाई संरक्षक उत्तराखण्ड आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद, प्रवक्ता चिन्तन सकलानी,यूकेडी की बरिष्ठ नेत्री प्रमिला रावत ,बीजीवीएस की स्वाति नेगी , नेताजी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रभात डण्डरियाल,, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार ,राजेश शर्मा आदि बड़ी संख्या लोग शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *