भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून कैन्ट विधायक श्रीमती सविता कपूर द्वारा अपने कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
अपने संबोधन में विधायक सविता कपूर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का “एकात्म मानववाद” का दर्शन समाज और राष्ट्र को सशक्त एवं समरस दिशा प्रदान करने वाला है। उनकी विचारधारा अंत्योदय के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि पंडित जी के सिद्धांत और आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में माँ नन्दा देवी मण्डल के अध्यक्ष सुमित पांडे राहुल चौहान आशीष शर्मा राजकुमार तिवारी विकास बेनीवाल समिधा गुरंग सुमित कोहली रखी सिंह मुक्त वर्मा शेखर नोटियाल अंकित अग्गरवाल जीतू डबराल रंजीत सेमवाल जतिंन कुकरेजा नीरज रतूड़ी