टपकेश्वर मंदिर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में चैत्र नवरात्रि विशेष पूजा अनुष्ठान का शुभारंभ

माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में चैत्र नवरात्रि विशेष पूजा अनुष्ठान का शुभारंभमंदिर के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में मां काली लक्ष्मी और सरस्वती स्वरूप पिंडियों के पवित्र गंगाजल से स्थान के साथ हुई पिंडियों और अष्टभुजी मां दुर्गा जी की मूर्ति को नए वस्त्र आभूषण धारण कराए गए घट स्थापना, हरियाली बोने के साथ हुआ हरिद्वार से पधारे आचार्य विकास बहुखंडी द्वारा विशेष पूजा अर्चना और श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया, प्रातः से ही मंदिर में श्रद्धालु भक्तों का आना आरम्भ हो गया था, दिन में महिला कीर्तन मंडली द्वारा चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है…….. मां की हर बात निराली हैं……अम्बे कहा जाए जगदम्बे कहा जाए बोल शेरा वाली तुझे क्या कहा जाए…… जैसे सुमधुर भजनों से वातावरण और भक्तिमय हो गया, शाम को विशेष श्रृंगार और आरती होगी आज के कार्यक्रम में मंदिर के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी, डा मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, सुशील पुरोहित, सुरेंद्र कुकरेजा गीता जोशी, शोभा जोशी, कन्नू पांडे, रजनी पंत, ऋषिपाल, राहुल कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *