देहरादून में मेगा टैलेंट एंड अवार्ड फेस्ट 2026, बच्चों ने डांस से बिखेरा हुनर

झंकार बीट्स डांस एंड फिटनेस एकेडमी की ओर से नगर निगम के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में रविवार को मेगा टैलेंट एंड अवार्ड फेस्ट 2026 अयोजित किया गया जिसमें बच्चो की डांस प्रतियोगिता रखी गयी जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग में रखा गया जिसमें 4_18 साल तक के बच्चों ने भाग लिया साथ ही समाज में विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली उद्यमी महिलाओं का भी सम्मान किया गया इसके साथ ही कंटेंट क्रिएटर्स अवॉर्ड भी रखे गए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल जी रहे विशिष्ट अतिथि विशाल गुप्ताजी .परदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाधयक्ष अनिल गोयल जी मधु गुप्ताजी पार्षद सतीश कश्यप रहे नृत्य प्रतियोगिता के जज गुरु वीना अग्रवाल व अर्चना सिंघल रही.

इस अफसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम से बच्चों के टैलेंट का तो पता ही चलता है साथ ही बच्चों को प्रोत्साहन भी मिलता है इसके साथ उद्यमी महिलाएं भी सम्मान पाकर अपने क्षेत्र में और अच्छा कार्य करने का प्रयास करती है झंकार बीट डांस एकेडमी की डायरेक्टर व कार्यक्रम की आयोजन पल्लवी गुप्ता ने कहा कि इस प्रोग्राम के जरिए उन्होंने इस प्रोग्राम के जरिए बच्चों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए खुला मंच दिया और साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित भी किया इस कार्यक्रम के जरिए समझ में रह रहे लोगों को ही नई दिशा मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *