अखिल भारतीय नेहरू ब्रिगेड एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि – hindikhabar24x7.com

अखिल भारतीय नेहरू ब्रिगेड एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। बाल दिवस एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय नेहरू ब्रिगेड एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रोड स्थित नेहरू वार्ड में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा की साफ-सफाई की तथा मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने आधुनिक भारत की नींव रखने के साथ ही देश के विकास और बच्चों की शिक्षा को विशेष महत्व दिया। बच्चों के प्रति उनके स्नेह और दूरदर्शी विचारों के कारण ही उन्हें चाचा नेहरू के रूप में याद किया जाता है।

पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजकुमार ने कहा कि पंडित नेहरू जी के विचार, लोकतांत्रिक मूल्य और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर प्रतिमा की साफ-सफाई एवं श्रद्धांजलि अर्पित करना उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

अखिल भारतीय नेहरू ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अल्पना जदली ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा एवं उसके आसपास के क्षेत्र की नियमित देखरेख और साफ-सफाई सुनिश्चित होना आवश्यक है। इस संबंध में जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्रतिमा स्थल की उचित देखरेख एवं नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

इस अवसर पर रवि फुकेला, प्रियांशु शर्मा, बबलू, पुनीत कुमार, अजीम अली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *