देहरादून में चोरों के निशाने पर ट्यूबवेल, एक ही ट्यूबवेल में दोबारा चोरी; शिकायत के बावजूद पुलिस के हाथ खाली – hindikhabar24x7.com

देहरादून में चोरों के निशाने पर ट्यूबवेल, एक ही ट्यूबवेल में दोबारा चोरी; शिकायत के बावजूद पुलिस के हाथ खाली

चोरों के निशाने पर ट्यूबवेल- शहर के ट्यूबवेल चोरों के लिए चोरी करने का साॅफ्ट टार्गेट बन गये हैं चोर कुछ दिनों से लगातार शहर के ट्यूबवेलों में सेंध लगाकर केबल और अन्य सामान चोरी कर रहे हैं पुलिस से शिकायत के बाद भी न तो चोर पकड़ में आये हैं और न ही चोरी की घटनाओं में कमी आयी है कौलागढ क्षेत्र के त्रिजल विहार के ट्यूबवेल मेें चोरों ने पहले रविवार रात को चोरी की फिर इसी ट्यूबवेल में मंगलवार रात को चोरी की

13 सितंबर को भी चोरों ने एक ही रात में नाजघर, कौलागढ कैनाल रोड कौलागढ चुना भट्टा और कौलागढ के प्राईमरी स्कूल वाले ट्यूबवेल मेें चोरी की थी जलसंस्थान द्वारा कैंट पुलिस से लिखित शिकायत की गयी थी लेकिन करीब दो महीने होने को आये हैं कैंट पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गयी है शिकायत पर कार्यवाही न होने के कारण चोरों के हौसलें दिनभर दिन बढते जा रहे हैं जलसंस्थान के जेई द्वारा आज भी कैंट पुलिस से ट्यूबवेल मेें चोरी की शिकायत की गयी है अब देखने वाली बात होगी कि कैंट पुलिस कोई कार्यवाही करती भी है या फिर पुराना शिकायत पर ध्यान न देने का रवैया अपनाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *