प्रेमनगर के न्यू स्मिथ नगर में सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण

आज प्रेमनगर स्थित न्यू स्मिथ नगर क्षेत्र में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया। यह सड़क क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप विधायक निधि से निर्मित की गई है।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जो अब इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से समाप्त हो गई हैं।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *