दून के ड्रीम्ज फाउंडेशन में खुशी की लहर: सलाम सिंह का आरएमएस बेलगाम 2026 में चयन

क्लेमेंट टाउन: ड्रीम्ज फाउंडेशन इंस्टीट्यूट के होनहार छात्र सलाम सिंह का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (आरएमएस) बेलगाम 2026 तथा सैनिक स्कूल इम्फाल में चयन होने से संस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई। कठिन प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर सलाम ने सभी को गौरवान्वित किया।
इसके अलावा संस्थान के अन्य छात्रों ने भी सैनिक स्कूलों में जगह बनाई: रितुराज (सैनिक स्कूल यूपी), सिद्धि त्रिपाठी (सैनिक स्कूल पंजाब), सक्षम जोशी (सैनिक स्कूल राजस्थान), नमहा (सैनिक स्कूल हरियाणा), आदित्य मेहरा (सैनिक स्कूल पंजाब) तथा हंसीका (सैनिक स्कूल हरियाणा)।
संस्थान प्रबंधन ने छात्रों को बधाई दी तथा भविष्य की सफलताओं की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *