भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कैंट क्षेत्र में बैठक, 16 फरवरी को राजभवन देहरादून घेराव को लेकर रणनीति तय

कैंट विधानसभा क्षेत्र के राजेंद्रनगर, देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 16 फरवरी को प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रणनीति एवं तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री नवीन जोशी ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध, महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाएं तथा कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को विवश है, लेकिन सरकार इन गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाकर मनरेगा के नाम में परिवर्तन जैसे विषयों को प्राथमिकता दे रही है।

श्री जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाते हुए 16 फरवरी को आयोजित राजभवन घेराव कार्यक्रम के माध्यम से सरकार को जनहित के मुद्दों पर जवाबदेह बनाएगी।

उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संगठित होकर इस आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया।

बैठक में श्री मनीष नागपाल, अमर मेहता, महानगर महामंत्री आलोक मेहता, अवलीन धनजल, अनुज राठी, गौरव शर्मा, तालीम मलिक, संजय शर्मा, संदीप कुमार, अनिल बसनेत सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *