11वें दिन भी जारी रहा सफाई कर्मचारियों का धरना, सीएम सचिव से वार्ता में 7 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वाधान देहरादून नगर निगम में 11 वे दिन भी धरना रहा जारी और देहरादून शहर में सभी जगह कार्य बहिष्कार रहा पर्यावरण मित्रों द्वारा क्षेत्र में काम नहीं किया गया लेकिन अपने हाजिर स्थल पर उपस्थित रहे इसी उपरांत सचिवालय में माननीय मुख्यमंत्री जी के सचिव विनय शंकर पांडे जी द्वारा वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया वार्ता राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष / संरक्षक चौधरी नरेश वैध जी के नेतृत्व में हुई इस दौरान विनय शंकर पांडे जी को 7 सूत्र मांग पत्र सोपा गया जिसमें 6 मांगों पर विचार विमर्श किया गया.

सचिव शहरी विकास रितेश झा के अवकाश पर रहने के कारण पुनः वार्ता के लिए बुलाया जाएगा वार्ता में आईजी गढ़वाल रामस्वरूप , नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे , उपनगर आयुक्त तनवीर मरवा , वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आनंद शुक्ला ,सहायक नगर आयुक्त राजवीर सिंह चौहान , राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूरी यूनियन के नगर निगम शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार सोनू खैरवाल , यूनियन के सचिव धीरज भारती , सत्येंद्र कुमार , योगेश आनंद , वाहन चालक संघ के नगर निगम अध्यक्ष स्वर्ण सिंह पवार , वार्ता में शामिल रहे उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से भी हो सकती है मुलाकात धरने पर बैठने वालों में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की देहरादून महानगर अध्यक्ष कु आरती यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार , अरविंद कुमार , पप्पू , तेजपाल अरुण कुमार , लक्ष्मण गहलोत , परविंदर ,शुभम सौदे , रोहित कुमार , विमला देवी छाया देवी ,सोहनलाल , सोमू सेलवान , मुकेश , लता , रेखा , आदि सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *