देहरादून में PRD जवानों का धरना जारी, 12वें दिन भी प्रदर्शन; सुनील रतूड़ी के निधन पर शोक के बीच आंदोलन शांतिपूर्ण

प्रांतीय रक्षक दल जवान ने आज 12 वे दिन भी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर एकता विहार देहरादून में बैठे हुए हैं, साथ में कल prd जवान प्रधान सहायक श्री सुनील रतूडी जी कि आकस्मिक निधन पर आज संगठन के नेतृत्व में धरना स्थल पर बेठे हुए जवानों ने शांत पूर्ण तरीके से बिना नारे बाजी के धरना प्रदर्शन को जारी रखा!

कल रात prd कर्मचारी के आकस्मिक निधन के उपरांत प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष नवीन सिंह बिष्ट सहित जवानों ने cornation हॉस्पिटल में पहूँच कर सुनील रतूडी जी के परिवार का हौसला बढ़ाने हेतु और हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा परिवार को शव दिखाने पर मोजूदा डॉक्टर कर्मचारी पर दबाव डालने के बाद परिवार जनों को शव दिखाया गया
साथ मे सांत्वना देते हुए निष्पक्ष जांच होने तक साथ खडे होने का बिश्वास दिलाया इस दौरान मौजूद जवान प्रमोद मंदरवाल, गंभीर रावत, संजय पवार, विनोद तोमर ,राजेश नेगी, सरिता, अंजना कंडारी, गोपाल तोमर, सीताराम सुशील कैंतूरा ,मुकेश नौटियाल, जसपाल वर्मा ,दिनेश चौहान, अंकित तोमर, चमन सिंह चौहान ,महेंद्र चौहान, नरेंद्र कुमार, प्रवीण ,नीरज आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *