नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने देहरादून जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से भारत सरकार के श्रीमान संचार मंत्री नई दिल्ली को पोस्ट ऑफिस में रजिस्ट्री करने के तीनों विकल्पों पर विचार कर जनता को राहत दिलाने हेतु एक ज्ञापन प्रेषित किया
ज्ञापन में समिति ने कहा महोदय नेताजी संघर्ष समिति आपसे जनहित में आग्रह करती है की पोस्ट ऑफिस में रजिस्ट्री करने के तीनों विकल्पों पर विचार किया जाए
नंबर एक ऑनलाइन रजिस्ट्री विकल्प शुल्क द्वारा
नंबर दो जिनके पास नगद है तो उनकी रजिस्ट्री हो
नंबर तीन जिनके पास डाक टिकट हो उसका उसकी रजिस्ट्री हो
आमतौर पर देखा जाता है कि जो ऑनलाइन पेमेंट करते हैं उनकी रजिस्ट्री की जाती है
तथा नगद रूप से रजिस्ट्री शुल्क अदा करने वालों की रजिस्ट्री करने से मना कर दिया जाता है
समिति चाहती है कि आप की सरकार तीनों विकल्पों पर ध्यान दें ताकि जनता को परेशानी से बचाया जा सके समिति चाहती है की कार्रवाई से समिति को भी अवगत कराया जाए
धन्यवाद
ज्ञापन पर साक्षर करने वालों में समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल,प्रमुख महासचिव आरिफ़ वारसी,राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती,विपुल नौटियाल ,दानिश नूर इलियास कुरैशी ,पारस यादव ,गुलाम मुस्तफा ,सुशील विरमानी, अजय कुमार ,आदि ने हस्ताक्षर किए