झंडा मेले के अवसर पर चार दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

उत्तराखंड के ऐतिहासिक झंडा मेले के शुभ अवसर पर श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के तत्वाधान में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा चार दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आई संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

शिविर के दौरान पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा सहित अन्य कई स्थानों से झंडा मेले में पहुंची संगत ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के रक्तदान शिविर समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस योगदान से कई जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकेगा।

शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *