दून विहार में पेयजल और सीवर समस्या को लेकर प्रदर्शन, जल संस्थान ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन

दून विहार वार्ड नं. 06 में पेयजल एवं सीवर समस्या पर जल संस्थान द्वारा त्वरित कार्यवाही का आश्वासन

आज दिनांक 20 जून 2026 को पार्षद श्रीमती मीनाक्षी नौटियाल के नेतृत्व में वार्ड नं. 06 दून विहार के सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान कार्यालय, दिलाराम बाजार में पेयजल आपूर्ति बाधित होने एवं सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया।

• पूर्व पार्षद श्री संजय नौटियाल द्वारा बताया गया कि पिछले 10 दिन से पानी की अत्यधिक समस्या हो रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

इस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता श्री संजय सिंह द्वारा निम्न आश्वासन दिया गया। वार्ता के दौरान अवर अभियंता श्री अभय भंडारी जी एवं कनिष्ठ अभियंता श्री शाह जी भी उपस्थित रहे:

1. किशनपुर क्षेत्र: पानी की सप्लाई अगले 2 दिन के भीतर सुचारू कर दी जाएगी।
2. दून विहार सीवर समस्या: सीवर लाइन को दुरुस्त करने हेतु संबंधित ठेकेदार को 3 दिन का नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि सरकारी ठेकेदार तय समय में काम पूरा नहीं करता है तो विभाग द्वारा प्राइवेट एजेंसी से काम करवाया जाएगा।
3. मौके पर निरीक्षण: किशनपुर क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान हेतु कल विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

पार्षद मीनाक्षी नौटियाल ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। विभाग द्वारा दिए गए आश्वासन पर हम नजर रखेंगे। यदि तय समय में कार्य नहीं हुआ तो जनता के हित में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे: पूर्व पार्षद श्री कमल थापा जी, श्री विजय शर्मा जी, श्री प्रमोद सैनी जी, श्री संजय गर्ग जी, श्री गया प्रसाद जी, श्री रणजीत सक्सेना जी, श्री पूरन सिंह रावत जी, श्रीमति मीना चमोली जी, श्रीमति दीपिका थपलियाल जी, श्री पवन राघव जी, सुश्री मीना पंवार जी, श्री लाडी सरदार जी, श्री अजय गुप्ता जी एवं अन्य सैकड़ों क्षेत्रवासी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *