प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज 26/11 के हमले में शहीद हुए सैनिकों एवं आम लोगों को गांधी पार्क स्थित शहीद स्थल में श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने कहा कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए कायराना आतंकी हमले में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों एवं निर्दोष नागरिकों को हम भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि 26/11 का आतंकी हमला केवल मुंबई पर नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर हमला था। देश आज भी उन वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करता है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकवादियों का मुकाबला किया।
कांग्रेसजनों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इतने वर्षों बाद भी इस हमले से जुड़े सभी षड्यंत्रकारियों और जिम्मेदार लोगों को पूरी तरह न्याय के कटघरे तक पहुंचाना एक महत्वपूर्ण चुनौती है। सरकार को केवल श्रद्धांजलि और बयानबाजी तक सीमित न रहकर शेष जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री राजकुमार जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा जी, प्रदेश महामंत्री श्री राजेन शाह जी, प्रदेश महामंत्री श्री सूरत सिंह नेगी जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री हिमांशु जोशी जी, श्री मोहन खत्री जी, प्रदेश सचिव श्री विनीत कुमार बंटू जी, श्री प्रितेश क्षेत्री जी, सिद्धार्थ अग्रवाल, अतुल थपलियाल, गुलशन सिंह, सतनाम सिंह, संग्राम पुंडीर एवं श्री उत्तम असवाल जी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।