आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 स्थित भवानी बालिका स्कूल में माननीय कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा विधायक निधि से कराए जा रहे फर्श निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विकास होने से छात्राओं को बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं को विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।