दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली सफल, उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं ने जताया आभार – hindikhabar24x7.com

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली सफल, उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं ने जताया आभार

देहरादून, 1 नवंबर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उत्तराखंड के कई कांग्रेस नेताओं ने भागीदारी की। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और विपक्षी दलों की एकजुटता को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा और प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल ने सफल आयोजन का प्रतीक बताया। उन्होंने रैली में शामिल नेताओं, कार्यकर्ताओं और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया।

प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि रैली ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर विपक्ष की एकजुटता को मजबूती दी है। वहीं, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि यह जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर इसी तरह सक्रियता से आवाज उठाएगी और जनहित के संघर्ष को आगे बढ़ाएगी।

रैली में उत्तराखंड से महीपाल शाह, देवेंद्र पाल सिंह, प्रदेश सचिव कैलाश बाल्मीकि, नितिन रावत, राजीव थापा, जगदीश चंद कुकरेती, अनूप कपूर, संजय थापा, सोनू कुमार और राजू सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में भी लोकतंत्र, मताधिकार और जनहित से जुड़े विषयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *