बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मृत्यु पर लालचंद शर्मा ने जताया गहरा दुख – hindikhabar24x7.com

बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मृत्यु पर लालचंद शर्मा ने जताया गहरा दुख

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा ने बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुए हेलीकॉप्टर के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने और हादसे में पायलट सहित छह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री शर्मा ने कहा कि इस हृदयविदारक हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *