माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में आयोजित विशेष शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान में आज प्रातः विशेष शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान में आज प्रातः विशेष पूजा अर्चना के साथ पांच ब्राह्मणों द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया मंदिर के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने बताया दिन में योगाचार्य पार्वती शंकर राणा कि योग साधकों की टीम ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, साथ ही डांडिया डांस भी प्रस्तुत किया नवरात्रि में मातृशक्ति के सम्मान के क्रम में आज भी मातृ शक्तियों को अंग वस्त्र, पगड़ी पहनाकर और नवरात्रि का विशेष प्रसाद भेंट कर सम्माननीय किया गया, आज उत्तराखंड के नवनियुक्त माननीय राज्य सभा सांसद श्री दिनेश आर्य ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर और पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की ओर देवभूमि उत्तराखंड के सुख शांति और उन्नति की मंगल कामना की , सायंकाल में विशेष श्रृंगार और आरती होगी और कल विशेष कन्या पूजन किया जाएगा और परसों विशेष शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान की पूर्णाहुति और भंडारा होगा, इस अवसर पर योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी, राज्य सभा सांसद श्री दिनेश आर्य, डा मथुरा दत्त जोशी भगवती जोशी गीता जोशी योगाचार्य पार्वती शंकर राणा, आचार्य विनीत बडोनी, आचार्य आयुष पोखरियाल, ऋषिपाल, विजय पाल आदि का विशेष सहयोग रहा।