धर्मपुर में ₹27.48 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास, टर्नर रोड और भारूवाला ग्रांट के 25 हजार लोगों को मिलेगा लाभ – hindikhabar24x7.com

धर्मपुर में ₹27.48 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास, टर्नर रोड और भारूवाला ग्रांट के 25 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

धर्मपुर विधानसभा अंतर्गत विधायक विनोद चमोली जी ने टर्नर रोड वार्ड और भारूवाला ग्रांट वार्ड के नागरिकों के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ,यू आई डी एफ योजना,द्वारा 27,.48 करोड़ की लागत की पेयजल योजना का शिलान्यास किया।इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि योजना से दोनों वार्डों के लगभग 25 हजार नागरिकों को फायदा होगा।और इस योजना में घर तक कनेक्शन देने की जिम्मेदारी पेयजल निगम की रहेगी। विधायक विनोद चमोली जी ने कहा कि जल्दी ही टर्नर रोड वार्ड और भारूवाला ग्रांट वार्ड में सीवर लाइन भी स्वीकृत होने वाली है, क्योंकि एस टी पी निर्माण कार्य पहले से ही डकोटा क्लेमेनटाउन में हो रहा है। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली जी ने स्वर्गीय पन्ना लाल सेठ के भतीजे परिजन श्रीमान विनोद गुप्ता जी को भी सम्मानित किया क्योंकि स्वर्गीय पन्ना लाल सेठ जी ने ही वर्षों पूर्व उक्त भूमि दान करी थी पंचायत भवन के लिए जिस पर आज यह पेयजल योजना बन रही है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संचालनकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता महेश पांडे,पार्षद श्री दीपक कुमार नेगी जी, पार्षद सुधीर थापा जी, नामित पार्षद श्री अभिषेक परमार जी, पार्षद श्रीमती कुसुम वर्मा जी, श्री सोनू मित्तल जी, श्री रमेश कुमार मंगू जी, मण्डल अध्यक्ष श्री संजीव सिंघल जी, श्री कमल राठौड़ जी, श्री अमित घोली जी, पुष्कर सामंत,धर्मवीर, ईश्वर थापा, पंकज ठाकुर,मनोज सहित जल निगम के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता, विभाग के अधिकारीगण एवं स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *