कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने शहीद विवेक गुप्ता चौक बसंत विहार में स्थापित सोलर हाई मस्त लाइट का लोकार्पण किया – hindikhabar24x7.com

कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने शहीद विवेक गुप्ता चौक बसंत विहार में स्थापित सोलर हाई मस्त लाइट का लोकार्पण किया

श्रीमति कपूर ने बताया कि आज मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से वीर सैनिक अमर शहीद विवेक गुप्ता चौक पर सोलर हाई मास्ट लाइट लगाई गई है । क्षेत्र का बड़ा केंद्र है और रोजाना हजारों पैदल यात्री और वाहन चालक यहां से गुजरते है लेकिन इतने बड़े चौक पर अंधेरा अच्छा नहीं लगता था , साथ ही हमारे वीर सैनिक अमर शहीद विवेक गुप्ता जी एक नाम पर चौक भी है और आज इतना बड़ा चौक पूरा दूधिया रोशनी से चमक उठा है।
श्रीमति कपूर ने बताया कि उरेडा और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यमी अभी तक 12 अलग अलग स्थानों को चिन्हित कर सोलर हाई मास्ट लाइट लगाई गई है ।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अमित कपूर, पार्षद श्री अंकित अग्रवाल, पार्षद श्री रमेश काला ,मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, मनीष पाल आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *