किच्छा। किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि किच्छा और सिरौलीकलां की जनता ने जो जनादेश दिया है, वह क्षेत्र में राजनीतिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत है। किच्छा से शुरू हुई यह शुरुआत वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव तक एक बड़े राजनीतिक परिवर्तन का आधार बनेगी।
श्री लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के इस विश्वास को संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के रूप में आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने और सत्ता में वापसी के लक्ष्य के साथ जनता के बीच जाएगी।
उन्होंने किच्छा एवं सिरौलीकलां की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत कांग्रेस संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम का परिणाम है।