क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में नगर निगम का जोनल कार्यालय खोलने की मांग, स्थानीय निवासियों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन देहरादून - hindikhabar24x7.com

क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में नगर निगम का जोनल कार्यालय खोलने की मांग, स्थानीय निवासियों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन देहरादून

क्लेमेंट टाउन और उसके आस-पास के वार्डों की बढ़ती आबादी और स्थानीय निवासियों की समस्याओं को देखते हुए क्षेत्र में नगर निगम का एक नया जोनल कार्यालय (Zonal Office) खोलने की मांग मनोनीत पार्षद अभिषेक परमार द्वारा उठाई गई ..

इस संबंध में आज क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से अभिषेक परमार और स्थानीय निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय महापौर नगर निगम देहरादून से मुलाकात की और उन्हें एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा।

महापौर को सौंपे गए ज्ञापन में पार्षद अभिषेक परमार ने बताया कि वर्तमान में क्लेमेंट टाउन,मोहोबेवाला,अशरोड़ी,नई बस्ती,सेवला कला,हरबंसवाला,महुवाला,चन्द्रबाणी आदि क्षेत्रों का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे यहाँ की आबादी काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद, स्थानीय निवासियों को हाउस टैक्स जमा करने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, सफाई व्यवस्था की शिकायत करने और स्ट्रीट लाइट जैसे बुनियादी प्रशासनिक कार्यों के लिए मुख्य नगर निगम कार्यालय जाना पड़ता हैं। मुख्य कार्यालय की दूरी अधिक होने के कारण क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं और आम जनता को भारी कठिनाइयों, समय की बर्बादी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने महापौर के समक्ष तर्क रखा कि यदि क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में या पास में एक जोनल कार्यालय खोल दिया जाता है, तो इससे न केवल हज़ारों नागरिकों को अपने घर के पास ही बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी, बल्कि नगर निगम के कार्यों में भी अधिक पारदर्शिता और तेजी आएगी। इससे क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं का निस्तारण भी त्वरित रूप से किया जा सकेगा।

माननीय महापौर ने स्थानीय निवासियों की इस जायज मांग को ध्यानपूर्वक सुना और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस दिशा में जल्द से जल्द उचित और सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *