देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के विष्णु लोक में दिन दहाड़े दिल दहलादेने वाले तिहरे हत्याकांड से पूरा प्रदेश दहल गया है और आम जनमानस का पुलिस व राज्य सरकार से भरोसा डगमगा गया है यह बात आज हत्याकांड के बाद कौरोनेशन अस्पताल पहुंचे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अस्पताल में मौजूद मीडिया कर्मियों के कानून व्यवस्था पर पूछे गए सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों के मन मस्तिष्क से पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है।
धस्माना ने कहा कि देहरादून की वरिष्ठ भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर हुयी लूट के एक सप्ताह के भीतर लूट के लिए ट्रिपल मर्डर की घटना अपराधियों के उंचे मनोबल और पुलिस के नक्कारेपन का ज्वलंत उदाहरण है। श्री धस्माना ने अस्पताल से ही देहरादून के एस एस पी परमेंद्र डोभाल से ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतनी बड़ी आपराधिक घटना के बाद जिस अस्पताल में तीन तीन शव पड़े हैं हैं और एक भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं है।