वार्ड 74 ब्रह्मपुरी में करोड़ों के विकास कार्यों का शुभारंभ, विधायक विनोद चमोली बोले— क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

आज वार्ड 74 ब्रह्मपुरी में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

आज ब्रह्मपुरी शिव मंदिर प्रांगण में माननीय विधायक श्री विनोद चमोली जी एवं मा. पार्षद सतीश कश्यप जी की उपस्थिति में वार्ड 74 ब्रह्मपुरी के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ किए गए कार्यों में ब्रह्मपुरी शिव मंदिर से बिंदाल नदी तक विशाल नाला निर्माण कार्य, सूर्य मंदिर छठ पार्क से श्री राजेंद्र ढोंडियाल जी के मकान तक नाली निर्माण कार्य, छठ पूजा हेतु अतिरिक्त नहर निर्माण कार्य, प्रीत विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य, चमनपुरी में सामुदायिक भवन (बारात घर) पुनर्निर्माण कार्य एवं चमनपुरी में नाली निर्माण कार्य शामिल हैं।

साथ ही एमडीडीए विभाग एवं नगर निगम से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री विनोद चमोली जी ने कहा कि ब्रह्मपुरी भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ रहा है तथा यहां लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य प्रगति पर हैं और जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

वहीं मा. पार्षद सतीश कश्यप जी ने कहा कि वार्ड 74 ब्रह्मपुरी से भारतीय जनता पार्टी हमेशा रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करती आई है, जो क्षेत्रवासियों के भाजपा के प्रति विश्वास को दर्शाता है। भाजपा सरकार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है तथा आगे भी जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी जी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित सक्सेना जी, मंडल उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह जी, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पराज ध्यानी जी, मीडिया प्रभारी गौरव बड़ाकोटी जी, मंडल मंत्री निधि राणा जी, शक्ति केंद्र संयोजक नाथीराम धीमान जी, विनोद कुमार जी, शिव मंदिर अध्यक्ष विजय सिंह जी, शिवनारायण तिवारी जी, छठ पार्क समिति अध्यक्ष विजय महतो जी, सचिव हरि किशोर जी, महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री माहेश्वरी पवार जी, महिला मोर्चा आईटी प्रभारी सोनिया कश्यप जी, सुनीता शर्मा जी, कुसुम नैनवाल जी, श्याम बाबू भारद्वाज जी, द्वारिका प्रसाद नैनवाल जी, शिव शंकर राठौड़ जी, रघुवीर प्रसाद जी, ओबीसी मोर्चा मंडल मंत्री रवि कश्यप जी, गुरबख्श सिंह जी, राम पुकार जी, हिमांशु गर्ग जी, हनी महेश्वरी जी, अंबेडकर समिति अध्यक्ष चंद्रपाल जी, सुरेंद्र कुमार जी, प्रेम लाल जी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *