वार्ड 43 के काली मंदिर एंक्लेव में सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण

वार्ड 43 स्थित काली मंदिर एंक्लेव में विधायक निधि से निर्मित सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा किया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूर्ण होने पर स्थानीय लोगों में हर्ष का वातावरण है।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं और इससे आमजन को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में पार्षद रजनी देवी, अध्यक्ष सुखवीर सिंह जी, सचिव जानकी पंथ जी, राजेश कुमार सक्सैना, नरेश चंद भट्ट, श्री संजय जैन, दीपक पंड्या जी, , पूजा कोठियाल, रेनू बहुगुणा, संचिता खुशवा, नीतू गुप्ता एवं मीनाक्षी मिश्रा सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों की सराहना की।
और कार्यक्रम में श्री सतीश सहनी जी द्वारा सभी को जलपान कार्य गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *