खजान दास के स्वागत सम्मान समारोह में जुटे वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यों की सराहना

माननीय खजान दास जी केबिनेट मंत्री का स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी देहरादून द्वारा होटल एन जे पोर्टिको धर्मपुर देहरादून में किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रीय गान, शक्ति स्तुति वंदना व गीतों के साथ हुआ। सहारनपुर से पधारे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के एल अरोरा जी, राष्ट्रिय उपाध्यक्ष श्री गोकर्ण दत्त शर्मा जी, यश पल मालिक जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अतुल चुग्घ जी उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री लाखी राम कोठियाल जी महामंत्री श्री एस पी गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष श्री ओ पी रात्रा जी व सभी कार्यकारणी सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंत्री जी द्वारा संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की बहुत प्रशंसा की गई तथा अपनी और से संभव सहायता का आश्वासन संस्था को दिया गया। कार्यक्रम में श्री देवेंद्र पाल सिंह मोंटी जी अध्यक्ष दून रेजिडेंट वेलफेयर फ्रंट ने भी अपना संबोधन किया।संस्था द्वारा हाई टी की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव श्री के के ओबेरॉय द्वारा किया गया। मीडिया कवरेज रवि चतुर्वेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *