टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का देहरादून में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

आज देहरादून में भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

टपकेश्वर सेवा दल समिति के संरक्षक लाल चंद शर्मा ने शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, समिति के पदाधिकारियों, सेवादारों एवं देहरादूनवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान टपकेश्वर महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और देहरादून में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण कायम रहे।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *