पूर्व सभासद मेघा भट्ट के साथ डाकरा वासियों ने जे.ई. बालेश भटनागर से पेयजल समस्या को लेकर मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान मेघा भट्ट ने कहा कि गर्मी बढ़ते ही डाकरा के कई इलाकों, जैसे— शास्त्री ग्राम और नागेश्वर में पानी की भारी समस्या हो रही है। कई घरों में पीने के पानी की एक बूंद भी नहीं आ रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
पूर्व सभासद ने मांग की है कि इस संकट का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जब तक समस्या पूरी तरह दूर नहीं हो जाती, तब तक पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। विशेष रूप से शास्त्री ग्राम में सड़कें तंग (संकरी) होने के कारण वहां पानी का टैंकर नहीं जा सकता, इसलिए उस जगह रिक्शा द्वारा पानी उपलब्ध कराया जाए।
इस पर जे.ई. बालेश भटनागर ने आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा और प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों तथा रिक्शा के माध्यम से पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।