जसपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उठाई बिजली कटौती व स्मार्ट मीटर की समस्या, गजेन्द्र सिंह गुनियाल से की मुलाकात

जसपुर विधायक श्री आदेश चौहान के नेतृत्व में कंाग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड पॉवर कॉरपोरेषन के महाप्रबन्धक गजेन्द्र सिंह गुनियाल से मुलाकात कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत सम्बन्धी समस्याओं से अवगत कराया।
आदेश चौहान ने कहा कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है जिससे आम जनता के साथ-साथ किसानों को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गेहूं की फसल कटाई का काम चल रहा है विद्युत कटौती के चलते उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एक विद्युंत लाईन तो ऐसी है जहां पर बिजली न आने के चलते चोर लाईन ही उखाड कर ले गये हैं जो कि गम्भीर विषय है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड मीटर का मामला उठाते हुए कहा कि विभाग द्वारा आम जनता पर जबरन स्मार्ट मीटर तथा प्रीपेड मीटर लगाने का दबाव बनाया जा रहा है जिसका जनता में भारी विरोध है। उन्होंने यह भी कहा कि देहरादून महानगर में स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए कार्य भी अधूरे पडे हुए हैं तथा कई जगह अन्डर ग्राउंड वायरिंग का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है इनमें सुभाष रोड, नेशविला रोड़, ईसी रोड़, चुक्खूवाला आदि क्षेत्रों में गड्डे खुदे पडे हैं तथा अभी तक अन्डर ग्राउंड वायरिंग का कार्य नहीं हुआ है जिसे शीघ्र पूर्ण कराया जाना चाहिए। साथ ही अंडर ग्राउंड वायरिंग में लो क्वालिटी की तारें बिछाई जा रही है तथा एयर पास का भी प्रावधान नहीं है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

प्रतिनिधिमंडल में जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजकुमार चौहान, हिमांशु नम्बर दार, रिपुदमन गहलोत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *