रक्षा अनुसंधान विद्यालय के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, MOU रद्द करने की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ता ने विनीत प्रसाद भट्ट बंटू सदस्य उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुंदरवाला विज्ञान विहार स्थित रक्षा अनुसंधान विद्यालय के निजीकरण के विरोध में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों के साथ मिलकर हाथों और सिर पर काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया

इस अवसर पर विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की स्पष्ट मांग है कि सुंदरवाला स्थित Defence Research and Development Organisation द्वारा संचालित रक्षा अनुसंधान विद्यालय को DAV Public Schools को हस्तांतरण हेतु किया गया MOU तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए क्योंकि यह विद्यालय वर्षों से क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आधार रहा है। और कम फीस पर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध करा रहा है शिक्षा को निजीकरण की ओर धकेलने के बजाय विद्यालय को केन्द्रीय विद्यालय संगठन अथवा उत्तराखंड सरकार के किसी सरकारी विद्यालय में शामिल किया जाए, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और सुरक्षित शिक्षा मिलती रहे।
हम शिक्षा बचाने, बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने और जनहित की आवाज बुलंद करने के लिए संघर्षरत हैं। जरूरत पड़ी तो 7लग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी डीआरडीओ प्रशासन और सरकार की होगी
इस अवसर पर नगर निगम पार्षद रॉबिन त्यागी, पूर्व डीएवी कॉलेज अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,पूर्व पार्षद प्रत्याशी शुभम चौहान, पूर्व पार्षद प्रत्याशी अभिनय बिष्ट, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा, विधानसभा अध्यक्ष अतुल सक्सेना, एनएसयूआई प्रदेश सचिव मुकेश बसेड़ा,एनएसयूआई देहरादून महानगर उपाध्यक्ष नितिन नेगी, मयंक रावत, सौरभ सेमवाल, दक्ष रावत, स्वयं रावत, आर्यन भंडारी, पीयूष गोदियाल, आकर्ष बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *