इन्द्रलोक विहार विकास सोसाइटी में चुनाव को लेकर भ्रामक खबर का खंडन

सोसाइटी के नाम पर भ्रामक समाचार एवं अवैध चुनाव संबंधी गलत सूचना के खंडन के संबंध में।
महोदय/मीडिया बंधुओं,
सविनय निवेदन है कि दिनांक 26/04/2026 को दैनिक जागरण में इन्द्रलोक विहार विकास सोसाइटी, माजरा, देहरादून के संबंध में एक समाचार प्रकाशित किया गया, जो पूर्णतः भ्रामक, असत्य एवं तथ्यहीन है।
इस संदर्भ में स्पष्ट किया जाता है कि सोसाइटी में वर्तमान समय में किसी भी प्रकार का कोई चुनाव घोषित या आयोजित नहीं किया गया है। कुछ व्यक्तियों, विशेष रूप से पूर्व पार्षद द्वारा, सोसाइटी के नाम पर गलत एवं भ्रामक जानकारी देकर चुनाव संबंधी अफवाह फैलाई जा रही है, जिससे क्षेत्र में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
सोसाइटी के नियमों एवं विधिक प्रावधानों के अनुसार किसी भी चुनाव की प्रक्रिया नियमानुसार एवं सक्षम प्राधिकारी की देखरेख में ही संपन्न की जाती है। वर्तमान में ऐसी कोई भी वैध प्रक्रिया संचालित नहीं है।
अतः आपसे निवेदन है कि:
उक्त भ्रामक समाचार का खंडन प्रकाशित करने का कष्ट करें।
इस प्रेस विज्ञप्ति को प्रमुखता से प्रकाशित कर सही जानकारी जनता तक पहुंचाएं।
संबंधित मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *