देहरादून में हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि बहुगुणा जी का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने हमेशा आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी और उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि बहुगुणा जी का राजनीतिक योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज में समानता और समावेशी विकास को आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम में सुरेश चंद, सोमप्रकाश वाल्मीकि, अनूप कपूर, पार्षद देवेंद्र बिष्ट, अर्जुन सोनकर, हिमांशु, सुनील कुमार बांगा, कैलाश अग्रवाल, राजेंद्र मुंमागाई, पंकज गोसाई, विवेक चौहान, विशाल शर्मा, आमिर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *