महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: भाजपा पर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप

बलात्कारियों का राजतिलक करने वाले भाजपाई महिला आरक्षण बिल की बात कर रहे हैं ,,काला
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहन कुमार काला ने कहा की भाजपा का चरित्र जनता के सामने है महिलाओं का अपमान ओर शोषण करने वाले आज भाजपा आरक्षण बिल की आड़ ले रहे हैं
काला ने कहा कि भाजपा आज की महिलाओं को गुमराह कर रही है जब विपक्ष की सर्वसम्मति से 2023 में महिला बिल दोनों सदनों में पास हो गया तो फिर भाजपा मातृशक्ति को गुमराह क्यों कर रही है ।
वहीं काला ने आरोप लगाया की भाजपा ने सदैव महिलाओं का अपमान किया है
देश और प्रदेश मे तमाम महिला अपराधों एवं शोषण में भाजपा के पदाधिकारी लिप्त रहे
अंकिता भण्डारी प्रकरण हो चाहे सल्ट का मामला हो या फिर उत्तरकाशी का यहां तक देवभूमि हरिद्वार जैसे पावन भूमि को भी कलंकित करने का काम भाजपाईयों ने ही किया है ।
ओर काला ने कहा की अगर उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री सच में महिला हितैषी है तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे ओर किसी महिला को सौंपे उत्तराखंड मुख्यमंत्री पद की कमान
कांग्रेस सदैव महिलाओं को उचित स्थान एवं सम्मान प्रदान किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *