कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारियां, मसूरी में अमित गुप्ता समेत कई नेताओं को फिर मिली कमान

केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ,सम्पूर्ण उत्तराखंड शीर्ष नेतृत्व व मसूरी विधान सभा पूर्व प्रत्याशी श्रीमती गोदावरी थापली जी का बहुत बहुत धन्यवाद व आभार करते हुए, पिछले कार्यकाल को देखते हुए मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नगर अध्यक्ष के पद पर श्री अमित गुप्ता को तथा मसूरी ग्रामीण में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर श्री रितेश जोशी को पुनः पदभार दिया गया एवं जाखन ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर श्री अनूप सक्सेना को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोंपी गई। सभी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षगण श्रीमती थापली के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी, सी ई सी के सदस्य एवं विधायक आदरणीय श्री प्रीतम सिंह जी, एवं पूर्व मुख्यमन्त्री आदरणीय हरीश रावत जी के पास श्रीष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। और अस्वस्त किया कि निरंतर कांग्रेस को आगे बढ़ाते हुये मिशन 2027 उत्तराखण्ड में एकजुट होकर कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान मंडी के पूर्व सभापति उपेंद्र सिंह थापली, प्रदीप डोभाल, प्रशांत खंडूरी, मनीष गोनियाल, पल्ली भाई, नीरज पाल, अजय रावत आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *