पेयजल समस्याओं के निराकरण की मांग आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला के साथ चंद्रबनी वार्ड के अंतर्गत चोयला भूतों वाला अमर भारती धारावाली पटियों वाला कैलाशपुर पितथूवाला खुर्द आदि क्षेत्रों में जल निगमविश्व बैंक द्वारा की जा रही पेयजल आपूर्ति को लेकर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया वह पेयजल समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई जिसमें बताया गया कि पिछले 5-6 दिनों से सभी क्षेत्रों में तेजल आपूर्ति बाधित है जिस कारण से ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है कई बार जल निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया है जल निगम के द्वारा सभी नलकूपों नियमित जांच नहीं हो पाती है व जल निगम के द्वारा अवैध कनेक्शन पर रोक नहीं लगाने के कारण अधिक समस्या उत्पन्न हो रही है इसी प्रकार नियमित बिल नहीं देने वाले उपभोक्ताओं पर भी जल निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है ग्रामीणों द्वारा नए स्वीकृत ट्यूबवेल के शीघ्र निर्माण के मांग की गई इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की श्रीमान अजय गोयल जी मनोज पंत जी भगवान सिंह अनूप सिंह चौहान विक्की यादव कृष्ण पाल सुरेंद्र शर्मा अनिल ढकाल सागर थापा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
