अंबेडकर जयंती ‘सामाजिक समरसता’ के रूप में मनाएगा वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा, 12 अप्रैल को विचार गोष्ठी

संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा “सामाजिक समरसता” के रूप में मनाएगा l इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा l कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में आज मोर्चा के पद अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण हुई l

बाबासाहेब डॉ आंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम 12 अप्रैल को उत्तरांचल प्रेस क्लब में होगा l बैठक में उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष/ दर्जा राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने बताया कि कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास श्री,राम सिंह केड़ा,श्री प्रदीप बत्रा, के अलावा दर्जा राज्यमंत्री श्री श्याम अग्रवाल, श्री अशोक वर्मा एवं श्री बलजीत सोनी जी को सम्मानित किया जाएगा साथी उन्होंने मोर्चा के समस्त सदस्यों से अपील की कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या सुनिश्चित की जाए एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए l साथ ही उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण करेंगे माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे l बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र केसला ने की l

बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भारत भूषण राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश राजोरिया राष्ट्रीय सचिव श्री राजेंद्र सोढ़ी राष्ट्रीय सचिव श्री के के रंजन युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव राजौरी प्रदेश सचिव श्री दिनेश चमन प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री विनोद घाघट महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री दौलत मकवाना प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनिका छेत्री प्रदेश सचिव श्रीमती अनीता देवी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज खैरवाल वरिष्ठ महामंत्री श्री राजेंद्र मंचल प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विक्रम टॉक प्रदेश महामंत्री श्री संयम कुमार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री बॉबी कुमार एवं निखिल पार्चा आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *