सेराफिना ट्रस्ट, क्लेमेंट टाउन, देहरादून द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया जा रहा है।
इस शुभ अवसर पर हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीना बिष्ट जी, बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती नमिता जी,सामाजिक कार्यकर्ता श्री अभिषेक परमार उपस्थित हैं।
साथ ही प्रोविंशियल सिस्टर आरती, सिस्टर नम्रता, सिस्टर दीपा, सिस्टर मेरी, सिस्टर जोविता, सिस्टर रोजमेरी, कु. सुहाना, श्रीमती कल्पना और क़रीब 300 से भी अधिक संस्था से जुड़ी महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
सिस्टर इंचार्ज ने कहा हम सभी अतिथियों का हृदय से हार्दिक अभिनन्दन करते हैं।मारा मुख्य उद्देश्य बेहतर जीवन जीने के लिए जागरूकता बढ़ाना, निर्बलों को सशक्त बनाना तथा परिस्थितियों की समझ विकसित करके सही दिशा तक पहुँचाना है।
यह संस्था स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करती है तथा उनके साथ होने वाले अत्याचारों को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है।
आज इस शुभ अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीना बिष्ट जी ने अपने विचार हमसे साझा किए और महिलाओं व बालिकाओं को सिलाई एवं ब्यूटीशियन क्षेत्र में प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा हम सभी का उत्साहवर्धन किया, जिसके लिए हम उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
महिलाओं की आजीविका को मजबूत बनाने के लिए संस्था द्वारा विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जाते हैं, जैसे सिलाई-कढ़ाई कोर्स एवं ब्यूटीशियन कोर्स आदि।
महिलाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा और प्रोत्साहन भी दिया जाता है।
साथ ही समय-समय पर विभिन्न सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
शिक्षा के अधिकार को ध्यान में रखते हुए बच्चों को अपनी स्कूलिंग के माध्यम से पढ़ाई का अवसर भी प्रदान किया जाता है।
प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों को भी आवश्यक सहायता प्रदान की जाती है।
संस्था विभिन्न उपायों के माध्यम से विशेषकर महिलाओं और बच्चों को अन्याय और शोषण के विरुद्ध जागरूक होने के लिए प्रेरित करती है।