उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष बलजीत सोनी के नेतृत्व में सिख समुदाय से जुड़े विभिन्न संगठनों ने हिमाचल प्रदेश में स्थित पवित्र गुरुद्वारा श्री पोंटा साहिब जी में माथा टेका व उत्तराखंड की प्रगति ,सदभावना व सौहार्द के साथ ही प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने जिस धैर्य, व सूझबूझ से कर्ण प्रयाग के विषय को सुलझाया है उसके लिए शुक्राने की अरदास करी ।श्री सोनी ने कहा की यह प्रदेश का सौभाग्य है की हमे एक ऐसे संवेदनशील मुख्यमंत्री का नेतृत्व प्राप्त है जो सभी धर्मो का ह्रदय से सम्मान करते हैं ।इस अवसर पर जपिंदर सिंह ,गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह,हरपाल सिंह,एपी सिंह तलवार,परमवीर सिंह,उत्कर्ष राठौर आदि उपस्थित थे ।