कैंट युवा समिति ने मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को पत्र भेजने को बताया जनहित का कदम

कैंट युवा समिति ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी द्वारा कैंट क्षेत्र से जुड़े जनहित के विषय में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र प्रेषित किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया है।

समिति ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना होता है। मंत्री श्री गणेश जोशी द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर क्षेत्र की मांगों एवं जनभावनाओं से अवगत कराना सराहनीय पहल है। इससे क्षेत्रवासियों की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

कैंट युवा समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जनहित से जुड़े इस विषय पर गंभीरता से विचार करेंगे तथा क्षेत्र के हित में उचित निर्णय लेकर जनता को राहत प्रदान करेंगे।

समिति ने कहा कि मंत्री श्री गणेश जोशी द्वारा उठाया गया यह कदम क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समिति ने उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा व्यक्त की कि सरकार शीघ्र ही इस विषय पर सकारात्मक कार्रवाई करेगी।

समिति ने यह भी बताया कि समाचार प्रकाशित होने के उपरांत समिति के प्रतिनिधि इस विषय में आगे की रणनीति तय करेंगे तथा आवश्यक होने पर मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी मांगों को विस्तार से उनके समक्ष रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *