बजट सत्र 2026 के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा में राज्य आंदोलनकारियों के शहीदों को श्रद्धांजलि

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ऋतु खण्डूडी भूषण ने मा० कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी के साथ भराड़ीसैंण उत्तराखंड विधानसभा भवन में चल रहे बजट सत्र 2026 में उत्तराखंड राज्य आंदोलकारियों के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया ।

उन्होंने उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान राज्य के इतिहास में हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *