क्लेमेंटाउन में जर्जर बिजली पोल और लटकते तारों पर उठे सवाल, क्षेत्रवासियों ने SDO को सौंपा ज्ञापन

क्लेमेंटाउन क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग (ISBT) के एसडीओ (SDO) को एक निवेदन पत्र दे ,समस्याओं के समाधान की मांग की है। स्थानीय निवासी श्री अभिषेक परमार ने बताया कि पेड़ों की टहनियों बढ़ी होने से तेज हवा या बारिश के दौरान इनसे शॉर्ट सर्किट और फॉल्ट होने का खतरा रहता है।साथ ही कई स्थानों पर लगे बिजली के खंभे (पोल) नीचे से पूरी तरह सड़-गल चुके हैं।जिन्हें तुरंत बदला/रिपेयर करा जाना बेहद जरूरी है और क्षेत्र में नए विद्युत पोलों को भी बिजली के तारों से जोड़ा जाना है ..

क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से अपील की कि जनहित और जन सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए इन विद्युत कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर जनता को राहत दी जाए।
जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए sdo श्री बिष्ट द्वारा शीघ्र इन कार्यों को पूर्ण करने के निर्देशित करा और समाधान हेतु आश्वस्त करा …
ज्ञापन देने में श्री अभिषेक परमार ,श्री चंदन राइ,सूबेदार(rtd )सुनील रावत,capt(rtd)के सी भट्ट,sub डी एस फ़रतियाल आदि लोग रहे ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *